न्यूरो सर्जन

डुमरी में न्यूरो सर्जन डॉक्टर के आने से रोगियों ने ली राहत की सांस, मिलेगी सस्ती और सुविधाजनक ईलाज

डुमरी के इसरी बाजार स्थित क्षितिज हॉस्पिटल में अब न्यूरोसर्जन के डॉक्टर की सुविधा मिलना प्रारंभ हो गई है. इससे न्यूरोसर्जन के मरीजों ने राहत की सांस ली है.

By Ark Sahuliyar
डुमरी में न्यूरो सर्जन डॉक्टर के आने से रोगियों ने ली राहत की सांस, मिलेगी सस्ती और सुविधाजनक ईलाज

रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत 
डुमरी/डेस्क:
डुमरी के इसरी बाजार स्थित क्षितिज हॉस्पिटल में अब न्यूरोसर्जन के डॉक्टर की सुविधा मिलना प्रारंभ हो गई है. इससे न्यूरोसर्जन के मरीजों ने राहत की सांस ली है. आपको बताते चले कि पहले न्यूरो संबंधी रोगियों को इलाज के लिए रांची धनबाद का चक्कर लगाना पड़ता था. जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और समय के साथ अत्यधिक पैसे भी लगते थे लेकिन अब क्षितिज हॉस्पिटल में कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार यादव के आने से लोगों ने राहत की सांस ली है. जिसमें उन्होंने बताया कि मस्तिष्क रीढ की हड्डी एवं नसों के रोगों का इलाज यहां पर संभव होगा. जिसमें सर दर्द एवं माइग्रेन ब्रेन स्ट्रोक ब्रेन ट्यूमर रीड की हड्डी की समस्या गर्दन दर्द कमर दर्द का इलाज यहां किया जाएगा. इसके लिए डॉक्टर वीरेंद्र कुमार यादव महीने में 1 दिन का समय क्षितिज हॉस्पिटल को देंगे. इससे पहले दिल्ली और वर्तमान में रांची जैसे शहरों के अस्पतालों में अपनी सेवा दे रहे हैं. डॉ वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि डुमरी एक ग्रामीण ईलाका है यहां के लोगों को अपनी बीमारियों की जानकारी नहीं हो पाती है जिसके कारण वह लगातार बाहर का चक्कर लगाते रहते हैं. ऐसे में उनके यहां बैठने से यहां के रोगियों को सही जानकारी और उसका इलाज किया जाएगा. इस दौरान क्षितिज हॉस्पिटल के डायरेक्टर अशोक कुमार भी मौजूद थें.