बोकारो सदर अस्पताल

बोकारो सदर अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप 

सदर अस्पताल में कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो ने बीती रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

By Dipali Kumari
बोकारो सदर अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप 

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क: 
बोकारो सदर अस्पताल से एक दुखद खबर सामने आई है. सदर अस्पताल में कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो ने बीती रात करीब 10 से 11 बजे के बीच कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे सिटी थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, परिजनों ने आत्महत्या पर सवाल उठाते हुए अस्पताल में साजिश की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सुसाइड नोट बरामद 

जानकारी के अनुसार, डॉ. वीरेंद्र महतो का शव अस्पताल परिसर में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

परिजनों ने लगाया अस्पताल में साजिश का आरोप 

इधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि घर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी और डॉ. वीरेंद्र महतो के आत्महत्या करने जैसी कोई स्थिति नहीं थी. उनका आरोप है कि अस्पताल में ही उनके साथ किसी तरह की साजिश हुई है. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

वहीं, घटना के काफी समय बाद तक सदर अस्पताल के सिविल सर्जन या उपाधीक्षक के मौके पर नहीं पहुंचने से परिजनों में नाराजगी भी देखी गई. फिलहाल सिटी थाना पुलिस सुसाइड नोट समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: नेमरा में स्थापित होगी गुरु जी की आदमकद प्रतिमा, राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा
 
संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल