PLFI उग्रवादी अरविंद उरांव

हथियार के साथ गिरफ्तार PLFI उग्रवादी अरविंद उरांव को साक्ष्य के अभाव में किया गया बरी 

हथियार के साथ गिरफ्तार PLFI उग्रवादी अरविंद उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिए गए हैं. अपर न्याययुक्त ओंकार नाथ चौधरी की कोर्ट ने उसे बरी किया.

By Ark Sahuliyar
हथियार के साथ गिरफ्तार PLFI उग्रवादी अरविंद उरांव को साक्ष्य के अभाव में किया गया बरी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
हथियार के साथ गिरफ्तार PLFI उग्रवादी अरविंद उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिए गए हैं. अपर न्याययुक्त ओंकार नाथ चौधरी की कोर्ट ने उसे बरी किया. मामला 22 जनवरी 2021 के दिन सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बाजरा दीपाटोली का है. प्राथमिकी के अनुसार पंडरा ओपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है. सूचना पर छापेमारी दल का गठन कर आरोपी के घर में छापा मारा गया, जहां एक कार्बाइन और दो मैगजीन बरामद किया गया था. एक मैगजीन में 9mm के तीन जिंदा कारतूस लोडेड था. वहीं, मौके से अरविंद उरांव को गिरफ्तार किया गया था. उसने पुलिस को बताया था कि वह PLFI प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़ा है. संगठन के एरिया कमांडर पुनीत उर्फ पुनई उरांव के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कार्बाइन को अरविंद छिपा कर रखा था. लेकिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपी पर लगे आरोप को सिद्ध नहीं कर पाया. नतीजा आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस पर चंदनकियारी में जनसंख्या स्थिरता अभियान 2026 का शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी