Police conduct a series of late-night raids on bee

धनबाद के बियर बारों में देर रात पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, नियमों की हुई सख्त जांच

धनबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बार एवं रेस्तरां में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात धनबाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया.

By Vaibhaw Vikram
धनबाद के बियर बारों में देर रात पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, नियमों की हुई सख्त जांच

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बार एवं रेस्तरां में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात धनबाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था प्रकाश सोय के नेतृत्व में धनबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न बियर बारों में औचक छापेमारी की गई. अभियान में धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.

जांच के दौरान कुकून, डी-3, यार्क, लक्सस समेत कई बियर बारों का बारीकी से निरीक्षण किया गया. पुलिस टीम ने बार संचालकों के लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेजों एवं संचालन संबंधी नियमों की जांच की. संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बार में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर, प्रवेश एवं निकास का समय अनिवार्य रूप से रजिस्टर में दर्ज किया जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल जानकारी उपलब्ध हो सके.

पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से नाबालिगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी कहा गया कि बिना पहचान सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाए. बार परिसर में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत रखने, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन सुरक्षा मानकों का पालन करने की भी हिदायत दी गई.

अभियान के दौरान पुलिस ने बारों में मौजूद ग्राहकों से भी पूछताछ की और उनकी पहचान का सत्यापन किया. संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से आवश्यक जानकारी ली गई. अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी बार में नियमों की अनदेखी, अवैध गतिविधि, नाबालिगों की मौजूदगी अथवा सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाई गई तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डीएसपी विधि-व्यवस्था प्रकाश सोय ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. पुलिस का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा सार्वजनिक स्थलों पर कानून का सख्ती से पालन कराना है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: गांडेय में जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, मारपीट में सात लोग घायल
 

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई