PMLA कोर्ट में पेश हुए पूजा सिंघल और अभिषेक झा, जमा किया पासपोर्ट

By Vaibhaw Vikram
PMLA कोर्ट में पेश हुए पूजा सिंघल और अभिषेक झा, जमा किया पासपोर्ट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
खूंटी मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज (3 जून) IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट में अपनी पासपोर्ट जमा की. सिंगापुर से वापस लौटने के बाद PMLA की विशेष कोर्ट में उन्होंने अपना पासपोर्ट जमा  किया. आपकी जानकारी के लिए बता दे, बेटी की इलाज के लिए दोनों सिंगापुर गए थे. इसकी इजाजत कोर्ट ने उन्हें दी थी. सिंगापुर से वापस लौटने के एक सप्ताह के भीतर दोनों को अपना पासपोर्ट जमा करना था. 

बता दें, खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में करीब 28 माह पूजा सिंघल जेल में रही थी. कोर्ट से बेल मिलने के बाद से जेल से पूजा सिंघल बाहर है. मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर 11 मई 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूजा सिंघल उनके अभिषेक झा और CA सुमन कुमार सिंह के अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी. 

इस छापेमारी के दौरान ED को सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ कैश बरामद हुए थे. वहीं मामले में अभिषेक झा चार्जशीटेड आरोपी है. जिसके बाद ईडी ने समन जारी करके इनसे कई दिनों तक पूछताछ की थी.

यह भी पढ़ें: रांची में छाएगा क्रिकेट का रंग, झारखंड WPL का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई