भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत अंतर्गत मरगोडीह गांव में रविवार को धनेश्वर मंडल स्मारक समिति एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी 9 जुलाई को धनेश्वर मंडल की 8वीं पुण्यतिथि को भव्य तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया. इस दौरान मुख्य अतिथियों को आमंत्रित करने, स्थानीय क्षेत्र में निमंत्रण पहुंचाने, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई.
इस संबंध में स्मारक समिति के अध्यक्ष हाजी उस्मान और सचिव हलधर राय ने संयुक्त रूप से कहा कि धनेश्वर मंडल की 8वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है.बैठक में वैजनाथ राणा, मो. शब्बीर, भैरव प्रसाद वर्मा, धुव्र देव पंडित, दिलीप मंडल सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे. वहीं हरि मंडल, जितेन्द्र मंडल, बालदेव राय, मो. सुमसुल, झरी पंडित, जय प्रकाश पंडित, जय कुमार राय, अर्जुन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह समेत स्थानीय क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने महात्मा गांधी को पहनाया नया चश्मा