चमरडीहा में जिला परिषद सड़क निर्माण पर उठे सवाल, टुकड़ा ईंट से सोलिंग का आरोप; जेई अभय मिश्रा की निगरानी पर सवाल

By News11 Bharat
चमरडीहा में जिला परिषद सड़क निर्माण पर उठे सवाल, टुकड़ा ईंट से सोलिंग का आरोप; जेई अभय मिश्रा की निगरानी पर सवाल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत चमरडीहा गांव में जिला परिषद मद से बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और सोलिंग कार्य में टुकड़ा ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य स्थल पर विभागीय निगरानी की कमी दिख रही है. कनीय अभियंता अभय मिश्रा की मौजूदगी नहीं रहने और कार्य की निगरानी नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए कनीय अभियंता अभय मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन की घंटी जाने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण स्थल पर लगाए गए शिलापट्ट को झाड़ी रखकर छिपाया गया है, जिससे निर्माण कार्य की जानकारी और स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 15 फीट मिट्टी युक्त सड़क के बाद उसी स्थान पर पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और गुणवत्ता को लेकर आशंका जताई जा रही है.

वहीं जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि विकास योजनाओं में गुणवत्ता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपनी निगरानी में कार्य कराएं और किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर इसकी सूचना दें.

ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग जिले के उपायुक्त से की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है.

यह भी पढ़ें: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में SIT गठित, BJP नेताओं ने उठाए थे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल