राजगंज: एसआईआर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण शिविर में उमड़ी भीड़, सीडीपीओ ने लिया जायजा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
राजगंज: एसआईआर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण शिविर में उमड़ी भीड़, सीडीपीओ ने लिया जायजा

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज11  भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज पंचायत सचिवालय में बुधवार को धनबाद उपायुक्त के निर्देश पर एसआईआर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में राजगंज पंचायत क्षेत्र के वे मतदाता पहुंचे, जिनका नाम एसआईआर सूची में शामिल है. मतदाताओं ने वर्ष 2003 की सूची के आधार पर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कराई.

मैपिंग कार्य के दौरान पंचायत सचिवालय में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई. इस दौरान टुंडी (प्रभार) के सीडीपीओ सुरेश प्रसाद बर्नवाल ने शिविर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा बीएलओ से अब तक किए गए मैपिंग कार्य की जानकारी ली.

सीडीपीओ ने बीएलओ को निर्देश दिया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मैपिंग सूची से न छूटे और सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे किए जाएं. मौके पर सुपरवाइजर हेमलाल कुमार, नोडल पदाधिकारी, पंचायत सचिव, मुखिया सहित बीएलओ मुनेजा खातून, रुपू देवी, ललिता देवी, रीता देवी, झरना अड्डी, रेखा गोराई और अंजू देवी उपस्थित थीं. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया.

यह भी पढ़ें: राजनीति में एक नया मोड़! TMC का होगा कांग्रेस में विलय! ममता बनर्जी तैयार... राज्यसभा भेजे जाने के साथ बड़ी शर्त भी रख दी!

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई