कार घर में घुसी

राजगंज: अनियंत्रित कार घर में घुसी, दीवार और एस्बेस्टस शीट क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बची महिला 

गांव में कल शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे स्थित एक घर से जा टकराई.

By News11 Bharat
राजगंज: अनियंत्रित कार घर में घुसी, दीवार और एस्बेस्टस शीट क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बची महिला 

न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
राजगंज-पदुमचुंद-तिलैया सड़क पर चुंगी गांव में कल शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे स्थित एक घर से जा टकराई. हादसे में घर की दीवार और एस्बेस्टस शीट क्षतिग्रस्त हो गई. इस दौरान घर में खाना बना रही महिला की जान बाल-बाल बची. गनीमत रही कि महिला को किसी तरह की गंभीर जनहानि नहीं हुई. 

स्थानीय लोगों के अनुसार, गिरिडीह के बेंगाबाद से एक परिवार कार से कहीं जा रहा था. कार में दो पुरुष, एक महिला, एक बच्ची और एक बच्चा सवार थे. चुंगी गांव के समीप सड़क पर मोड़ होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क छोड़कर सीधे घर की दीवार से जा टकराई.

हादसे के बाद टक्कर की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. कार दीवार में फंस गई थी, जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया. दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आने की बात कही जा रही है. बताया जाता है कि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया.

इसे भी पढ़ें: मानसून सत्र: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की खास अपील, कहा- "हंगामेदार नहीं असरदार होना चाहिए सत्र"

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल