रांची नगर निगम का बड़गाई चौक से बुटी स्कूल तक अतिक्रमण मुक्त अभियान, सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

By Ark Sahuliyar
रांची नगर निगम का बड़गाई चौक से बुटी स्कूल तक अतिक्रमण मुक्त अभियान, सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची नगर निगम द्वारा आज वार्ड संख्या 05 अंतर्गत बड़गाई चौक से बुटी स्कूल तक मुख्य मार्ग पर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए सरकारी भूमि को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अभियान के दौरान लगभग 10 दुकानों, शेड युक्त संरचनाओं एवं अन्य अवैध अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया. निगम की टीम द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सड़क एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में सुविधा सुनिश्चित हो सके.

बता दें कि रांची नगर निगम द्वारा पूर्व में संबंधित सरकारी भूमि की मापी कर अतिक्रमण की पहचान की गई थी तथा सभी अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया था. निर्धारित समयावधि के उपरांत भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण आज यह अभियान चलाया गया. रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शहर को व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें- नगर आयुक्त ने किया नदियों का निरीक्षण, सफाई अभियान तेज करने का निर्देश

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई