न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड इलाके से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. हटिया डीएसपी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी बंटी कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की भी तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें- रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर तैयारियां तेज, DC और एसएसपी ने किया मेला परिसर का निरीक्षण
नशे के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड इलाके से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
संबंधित सामग्री
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा
भरनो के खरवागढ़ा में टायर फटने से अनियंत्रित हुई ऑल्टो, डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पहुंची
कार का टायर फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा
बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश
बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई