ranchi-police-raid-on-15-bars-minors-detained-hook

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर के 15 बार में एक साथ छापेमारी, कई लोग डिटेन

राजधानी रांची में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर शाम बड़े स्तर पर अभियान चलाया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित करीब 15 बार और

By Vaibhaw Vikram
रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर के 15 बार में एक साथ छापेमारी, कई लोग डिटेन

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर शाम बड़े स्तर पर अभियान चलाया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित करीब 15 बार और प्रतिष्ठानों में एक साथ छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कई स्थानों की गहन जांच की.

छापेमारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई, जहां बार परिसर, दस्तावेजों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई. पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य बारों में संचालित होने वाली संभावित आपराधिक गतिविधियों, नियमों के उल्लंघन और अन्य शिकायतों की जांच करना है.

कार्रवाई के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के कुछ युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया. इसके अलावा जांच के दौरान कुछ स्थानों से हुक्का और ध्वनि प्रदूषण (साउंड पॉल्यूशन) से जुड़े उपकरण भी बरामद किए गए. पुलिस संबंधित नियमों के उल्लंघन की भी जांच कर रही है.

इस विशेष अभियान में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एसडीएम, विभिन्न डीएसपी और शहर के कई थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा. अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित बार संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने संकेत दिए हैं कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
 

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई