Ranchi: Probe into Raj Hospital begins; three-memb

रांची: राज अस्पताल की जांच शुरू, सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित

राजधानी के राज अस्पताल में मरीजों से कथित दुर्व्यवहार, इलाज के बिलों में अनियमितता और मनमानी वसूली की शिकायतों को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान लेने

By Vaibhaw Vikram
रांची: राज अस्पताल की जांच शुरू, सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी के राज अस्पताल में मरीजों से कथित दुर्व्यवहार, इलाज के बिलों में अनियमितता और मनमानी वसूली की शिकायतों को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान लेने के बाद रांची जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.

रांची के उपायुक्त द्वारा गठित समिति में मनीषा तिर्की (परियोजना निदेशक), आशुतोष कुमार ओझा (सहायक बंदोबस्ती पदाधिकारी) और प्रभात कुमार (मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, रांची) को शामिल किया गया है. जांच टीम अस्पताल पहुंचकर मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है. प्रशासन के अनुसार, मरीजों, उनके परिजनों, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से अस्पताल के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर मुख्यमंत्री ने मामले में संज्ञान लिया और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए.

गौरतलब है कि बुधवार को राज अस्पताल में एक मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. परिजनों का कहना था कि पैर के ऑपरेशन के बाद संक्रमण होने से मरीज की स्थिति बिगड़ी. साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के नाम पर अधिक राशि वसूलने का भी आरोप लगाया गया था. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच समिति अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की बेटी तनिषा आज  करेंगी PM मोदी से सीधी बात! 'Made in India' सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में मिली अहम जिम्मेदारी
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई