रांची: रिम्स में वेतन संकट गहराया, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने डायरेक्टर ऑफिस का किया घेराव

By News11 Bharat
रांची: रिम्स में वेतन संकट गहराया, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने डायरेक्टर ऑफिस का किया घेराव

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के रिम्स में वेतन भुगतान को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा हैं. महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने डायरेक्टर कार्यालय का घेराव किया और धरना-प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार, वेतन और ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलनरत हैं. आक्रोशित कर्मियों का कहना है कि यह तीसरा मौका है जब उन्हें अपनी मांगों को लेकर डायरेक्टर कार्यालय का घेराव करना पड़ रहा हैं.

कर्मचारियों के अनुसार, रिम्स में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्थायी कर्मचारियों को लगभग तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया हैं. वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. वहीं, कई पीजी फर्स्ट ईयर डॉक्टरों को करीब छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया गया हैं. बताया जा रहा है कि रिम्स में कार्यरत करीब 1500 स्थायी कर्मचारी वेतन भुगतान नहीं होने से प्रभावित हैं. 

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी के 35 विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ, क्रिकेट से राजनेता बने डिंडा समेत कई चर्चित नेता शामिल
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई