रांची: कोतवाली थाना में तीन गाड़ियों में लगी आग, जलकर हुई खाक

By Mansi Kumari
रांची: कोतवाली थाना में तीन गाड़ियों में लगी आग, जलकर हुई खाक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुरानी रांची में तीन गाड़ियों में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग की चपेट में आने से तीनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. 

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक गाड़ी में आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से फैलते हुए पास में खड़ी दो अन्य गाड़ियों तक पहुंच गई. देखते ही देखते तीनों वाहन आग की लपटों में घिर गए. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं.

यह भी पढ़े: धनबाद: लगातार गोलियों की बौछार से दहला कोयलांचल, आउटसोर्सिंग कर्मी के घर पर चली गोली
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई