नदियों का जलस्तर

रामगढ़: लगातार बारिश से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, लोगों से सतर्क रहने की अपील 

उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों एवं युवाओं को विशेष रूप से नदियों, डैम, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों के समीप जाने से रोकें.

By Dipali Kumari
रामगढ़: लगातार बारिश से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, लोगों से सतर्क रहने की अपील 

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत  
रामगढ़/डेस्क:
जिले में लगातार हो रही बारिश एवं नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने आमजनों से विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नदी, तालाब, डैम, जलाशय एवं अन्य जल स्रोतों में जलस्तर बढ़ने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ऐसे में लोग अनावश्यक रूप से जल स्रोतों के समीप जाने अथवा पानी में प्रवेश करने से पूरी तरह बचें.

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों (CO) एवं थाना प्रभारियों (SHO) को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी व्यक्ति को जोखिम वाले स्थानों पर जाने से रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.

उन्होंने निर्देशित किया कि नदी एवं जल स्रोतों के आसपास माइकिंग के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक एवं सतर्क किया जाए. साथ ही संबंधित क्षेत्र के मुखियाओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामीणों को बढ़े हुए जलस्तर के खतरे एवं बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी जाए.

उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों एवं युवाओं को विशेष रूप से नदियों, डैम, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों के समीप जाने से रोकें. सेल्फी लेने, मछली पकड़ने, नहाने अथवा किसी अन्य कार्य के लिए तेज बहाव वाले पानी में प्रवेश न करें. जल स्रोतों के समीप किसी प्रकार का जोखिम न लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सावधानी एवं समय पर सूचना ही सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है. किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या खतरे की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित थाना को सूचित करें. जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार, पड़ोस एवं समुदाय के लोगों को भी नदी एवं अन्य जल स्रोतों के बढ़े जलस्तर के प्रति जागरूक करें.

इसे  भी पढ़ें: चाईबासा: सामूहिक दुष्कर्म मामले में 5 दोषियों को 25 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 30-30 हजार रुपये जुर्माना

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल