राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ के पास सड़क हादसा, कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार दंपती घायल

By News11 Bharat
राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ के पास सड़क हादसा, कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार दंपती घायल

न्यूज़ 11 भारत .

राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ कट के पास मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्विस रोड पर एक कार द्वारा साइड से मुड़ने के दौरान पैशन प्रो बाइक को टक्कर मार दिए जाने की बात बताई जा रही है. बताया जाता है कि दुर्घटना में बाइक सवार कामेश्वर महतो (23 वर्ष) एवं उनकी पत्नी आरती देवी (21 वर्ष), निवासी गेंद नावाडीह, थाना तोपचांची, घायल हो गए. हादसे में कामेश्वर महतो के चेहरे पर चोट लगी, जबकि उनकी पत्नी को सिर एवं पेट में गंभीर अंदरूनी चोटें आने की सूचना है.

प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों वाहन तोपचांची की ओर से आ रहे थे. इसी दौरान महेशपुर कट के समीप सर्विस रोड पर यह दुर्घटना हुई. बताया जाता है कि घायल दंपती अपने गांव गेंद नावाडीह से धनबाद जा रहे थे. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए राजगंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद उन्हें दलूडीह स्थित चौधरी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत पुनः उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किए जाने की जानकारी मिली है. दुर्घटनाग्रस्त पैशन प्रो बाइक का नंबर JH10DJ6856 बताया जाता है. वहीं, दुर्घटना के बाद संबंधित कार चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड के 11 जिलों में आंध-पानी के बाद मौसम बनेगा सुहाना, पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी दिखाएगी असर

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई