सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के एजीएम में जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तय की गई रूपरेखा

एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजय पुरी के अध्यक्षता में आयोजित एजीएम में एक विस्तृत खाका तैयार

By Ark Sahuliyar
सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के एजीएम में जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तय की गई रूपरेखा

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा जिला में क्रिकेट को एक नया आयाम देने के लिए सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा रविवार को कुरडेग स्थित सुशील श्रीवास्तव के फार्म हाउस में एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजय पुरी के अध्यक्षता में आयोजित एजीएम में एक विस्तृत खाका तैयार किया गया. 

एजीएम की शुरुआत मुख्य अतिथि ओलिवर लकड़ा, विशिष्ट अतिथि सोनी पैकरा और एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसके बाद एजीएम में विगत 22 मार्च को आयोजित एजीएम की कार्यवाही की पुष्टि की गई. इसके बाद सचिव तौकीर उस्मानी द्वारा वार्षिक रिपोर्ट सभी के सामने रखा गया. जिसे सभी सदस्यों की सहमति से पारित किया गया. वहीं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शशि मिश्रा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का ऑडिटेड वित्तीय लेखा जोखा पेश किया गया. जिसे सदस्यों द्वारा पारित किया गया.

बैठक के दौरान कमिटी के सचिव तौकीर उस्मानी ने जिले में क्रिकेट की वर्तमान स्थित और जिले से खेल रहे खिलाड़ियों की जानकारी साझा की गई. साथ हीं  एजीएम में निर्णय लिया गया है कि जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए जिले के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलवाना है. जिससे सिमडेगा से अधिक से अधिक खिलाड़ी को आगे बढ़ाया जा सके. बैठक में जिले में क्रिकेट के विकास, आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में बताया गया कि सिमडेगा के कोनमेंजरा में क्रिकेट स्टेडियम के लिए एक जमीन चयनित की गई है. जिसे हस्तांतरण की कार्रवाई की जा रही है.

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्रिकेट से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने-अपने सुझाव रखे. साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने एवं जिले में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम के पूर्व आयोजन समिति द्वारा सभी सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और फूल देकर किया गया. कार्यक्रम के बाद सभी सदस्यों को आयोजक सुशील श्रीवास्तव द्वारा पौधे देकर सम्मानित किया गया. मौके पर एसोसिएशन के  सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.
 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल