न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 730 करोड़ रुपये के कथित GST घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को झारखंड हाई कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है. हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. यह मामला फर्जी कंपनियों और जाली दस्तावेजों के माध्यम से कथित तौर पर GST चोरी से जुड़ा है.
अमित अग्रवाल ने PMLA कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देते हुए झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसमें उनकी जमानत अर्जी पहले ही खारिज की जा चुकी थी.
25 मई 2026 को PMLA कोर्ट ने अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था. मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 22 जुलाई को झारखंड हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए इसे खारिज कर दिया. मामले में फर्जी कंपनियों और जाली दस्तावेजों के जरिए GST की कथित चोरी के आरोपों की जांच चल रही है.