सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं! जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By Vaibhaw Vikram
सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं! जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग से अभी कि बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित कूद बस्ती में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. बताया जा रहा है कि अवैध महुआ शराब निर्माण के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं परिवार के एक सदस्य की स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है. 

इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है. मृतक की पहचान बड़की देवी (50 वर्ष), उनके देवर महेंद्र साव (45 वर्ष) और बड़की देवी के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. वहीं जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे युवक की पहचान बड़की देवी के पति आनंद साव (55 वर्ष) के रूप में हुई है. 

 ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार महुआ शराब निर्माण के कारोबार से काफी लंबसे से जुड़ा हुआ था. शराब निर्माण के लिए परिवार ने हाल ही में एक नया सेफ्टी टैंक तैयार कराया था, जिसमें महुआ को सड़ाने के लिए रखा गया था. वहीं जब सड़ा हुआ महुआ निकालने के लिए परिवार के सदस्त एक एक करके उस सेफ्टी टैंक उतरे तो जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई और उसमे एक युवक की हालत गंभीर है. 
 
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कटकमदाग पुलिस ने  पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया हैऔर उन्हें पोस्टमार्टम की लिए भेज दिया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध शराब निर्माण का यह कारोबार कब से चल रहा था. वहीं एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से कूद बस्ती में शोक की लहर फैल गई है. 

यह भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यसभा चुनाव को लेकर नेताओं के साथ करेंगे बैठक

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल