सारंडा में रिश्ते शर्मसार हुई छठीयारी में आया जीजा, नवजात समेत भाभी को लेकर फरार

By Vaibhaw Vikram
सारंडा में रिश्ते शर्मसार हुई छठीयारी में आया जीजा, नवजात समेत भाभी को लेकर फरार

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. छठीयारी की रस्म में शामिल होने आया युवक का जीजा कथित रूप से अपनी पत्नी को छोड़कर पीड़ित की पत्नी और नवजात बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया. आरोप है कि वह स्कूटी, मोबाइल और 16 हजार रुपये नकद भी ले गया.

छठीयारी की खुशियां बदलीं मातम में
ग्रामीणों के अनुसार पीड़ित युवक की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था. परंपरा के तहत 9 जून को नवजात के छठीयारी संस्कार का आयोजन किया गया था. इसमें रिश्तेदारों और गांव के लोगों को बुलाया गया था. पीड़ित ने अपनी बहन और जीजा को भी आमंत्रित किया था. दिनभर पूजा-पाठ, भोज और नृत्य-गान के बीच उत्सव का माहौल रहा.

रात में हुआ खुलासा
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच पीड़ित की पत्नी और नवजात बच्चा घर से गायब मिले. खोजबीन में पता चला कि युवक का जीजा भी वहां मौजूद नहीं है. आरोप है कि वह अपनी पत्नी को गांव में छोड़कर पीड़ित की पत्नी और बच्चे को साथ ले गया. घर के बाहर खड़ी स्कूटी, मोबाइल और 16 हजार रुपये नकद भी गायब हैं.

दो बच्चों का पिता है आरोपी
ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. घटना के बाद उसकी पत्नी भी सदमे में है. इस घटना से दो परिवारों की खुशियां छिन गई हैं. पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

थाने में शिकायत की तैयारी
पीड़ित युवक और उसकी बहन न्याय के लिए छोटानागरा थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं. परिवार ने निष्पक्ष जांच, दोषी पर कानूनी कार्रवाई और महिला, बच्चे व सामान की बरामदगी की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार आरोपी बड़ाजामदा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.सारंडा के आदिवासी समाज में पारिवारिक रिश्तों को विशेष महत्व दिया जाता है. छठीयारी जैसे शुभ अवसर पर हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस में औपचारिक शिकायत और जांच के बाद ही मामले की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: बड़ाजामदा में फरार आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कुर्की के बाद मकान ध्वस्त

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल