पर्यावरण संरक्षण

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ के तहत हुआ पौधरोपण

चुनाव के बाद शिखा मुंशी को समिति का अध्यक्ष तथा मो. अकबर अली को उपाध्यक्ष चुना गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ के तहत हुआ पौधरोपण

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: मंगलवार, 4 अगस्त को पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय, राजगंज में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की भूतपूर्व अध्यक्षा प्रियंका देवी ने की. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन प्रभारी प्रधानाध्यापक रामानंद पासवान एवं संकुल साधन सेवी पवन कुमार पांडे उपस्थित रहे.
चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया गया. साथ ही नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. इसके अतिरिक्त विद्यालय भवन समिति एवं विद्यालय शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया.

चुनाव के बाद शिखा मुंशी को समिति का अध्यक्ष तथा मो. अकबर अली को उपाध्यक्ष चुना गया. नव निर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. इको क्लब प्रभारी राकेश कुमार एवं क्लब के बच्चों ने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति मामला: नॉर्मलाइजेशन पर घिरी JSSC, हाई कोर्ट ने पूछा- समान अंक वालों के अलग-अलग परिणाम कैसे?
 
संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल