रोड जाम

चौपारण में सिक्सलेन निर्माण के कारण 12 घंटे से लगा भीषण जाम, 15 किलोमीटर तक फंसे वाहन  

चौपारण रोड की तरफ लगभग 5 किलोमीटर और बरही रोड की तरफ करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी है. जाम करीब 12 घंटे से लगातार लगा हुआ है.

By Dipali Kumari
चौपारण में सिक्सलेन निर्माण के कारण 12 घंटे से लगा भीषण जाम, 15 किलोमीटर तक फंसे वाहन  

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण थाना क्षेत्र के जोकट में सड़क चौड़ीकरण और सिक्सलेन निर्माण कंपनी द्वारा वनवे व्यवस्था, डिवाइडर निर्माण और बीच-बीच में सड़क कटिंग कर गड्ढे छोड़ देने के कारण से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है. जाम करीब 12 घंटे से लगातार लगा हुआ है. निर्माण कार्य के दौरान सड़क को एकतरफा कर दिया गया है और डिवाइडर के साथ-साथ जगह-जगह सड़क काटकर गड्ढे कर दिए गए हैं. इन्हें समय पर नहीं भरा गया, जिससे भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. 

जानकारी के अनुसार चौपारण रोड की तरफ लगभग 5 किलोमीटर और बरही रोड की तरफ करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी है. कुल मिलाकर 15 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र जाम की चपेट में है. इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा दिक्कत एंबुलेंस और मरीजों को हो रही है. जाम में फंसे लोगों का कहना है कि निर्माण कंपनी द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने और काम अधूरा छोड़ देने से आए दिन इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो रही है.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार अपनी टीम के साथ रात 9:00 बजे से ही मौके पर डटे हुए हैं और जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस जवान बारी-बारी से वाहनों को पास करा रहे हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण राहत नहीं मिल पा रही है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और निर्माण कंपनी से मांग की है कि निर्माण के साथ-साथ यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, डिवाइडर और कटिंग के बाद तुरंत गड्ढों को भरा जाए, और एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाए ताकि किसी मरीज की जान जोखिम में न पड़े.

इसे भी पढ़ें: गुटखा लोड कंटेनर में लगी आग, चालक और उपचालक झुलसे

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल