श्रावण मास

प्राचीन पहाड़ी मंदिर में शिव चर्चा सह हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित

जिसमें महिलाओं ने सावन के पवित्र माह की परंपरा और उमंग को उत्साहपूर्वक मनाया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
प्राचीन पहाड़ी मंदिर में शिव चर्चा सह हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड के प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर रेलवे कॉलोनी की महिलाओं द्वारा शिव चर्चा सह हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन किया. करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले शिव चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान शिव के जीवन, महिमा और भक्ति से जुड़ी विभिन्न बातों पर चर्चा की तथा भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया.इसके बाद हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने सावन के पवित्र माह की परंपरा और उमंग को उत्साहपूर्वक मनाया. महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम में रेलवे कॉलोनी के अलावा आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल हुईं.कार्यक्रम में स्थानीय जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी भी शामिल हुईं. उन्होंने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन का महीना आस्था, भक्ति और आपसी प्रेम का संदेश देता है. ऐसे आयोजन महिलाओं को एकजुट करने के साथ-साथ हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं. उन्होंने सभी सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाकर उनके सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.कार्यक्रम को सफल बनाने में रेलवे क्लब महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक सहित आयोजक नीलू कुमारी, रेणु कुमारी, गुंजन कुमारी, सोनम कुमारी, अमृता, रश्मि, नैना कुमारी, सुमन सिंह, आशा देवी, बिनु शर्मा, अंजू देवी, नंदनी कुमारी, कोमल कुमारी, पूजा कुमारी, कल्पना कुमारी समेत अन्य महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: जलेश्वर महादेव, जहां नदी की जलधारा खुद करती है भोलेनाथ का जलाभिषेक

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई