पैदल कांवर यात्रा

गिरिडीह: 51 लीटर जल लेकर पैदल कांवर यात्रा कर रहे शिवभक्त विराट सिंह, चतरो बजरंगबली चौक में हुआ भव्य स्वागत 

शिवभक्त विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल कांवर यात्रा कर रहे हैं.  देवरी प्रखंड स्थित चतरो बजरंगबली चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया.

By News11 Bharat
गिरिडीह: 51 लीटर जल लेकर पैदल कांवर यात्रा कर रहे शिवभक्त विराट सिंह, चतरो बजरंगबली चौक में हुआ भव्य स्वागत 

न्यूज़11 भारत 
 देवरी/डेस्क: 
51 लीटर जल लेकर पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्त देवरी प्रखंड स्थित चतरो बजरंगबली चौक पहुंचे, जहां सभी शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया. साथ ही सभी के विश्राम की भी व्यवस्वथा की गई. विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं. वहीं विराट सिंह के साथ-साथ कांवरियों का जत्था भी अलग-अलग कांवर  लेकर चल रहे हैं.

विराट सिंह ने बाताया कि वह सरिया राजदाहाधाम से जल उठाकर बाबा नाथ सुल्तानगंज मंदिर में जलाभिषेक करेंगे. इसके बाद पुनः  सुल्तानगंज से 51 लीटर जल लेकर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे. यह यात्रा 35 से 40 दिनों की रहेगी. अपने यात्रा के 10वें दिन वह चतरो पहुंचे. विराट सिंह ने बताया कि वह बीते 4 वर्षों से लगातार यह यात्रा करते आ रहे हैं. सनातन धर्म की एकता के लिए उन्होंने पैदल यात्रा प्रारंभ किया है. 

विराट सिंह के साथ-साथ कांवरिया सचिन कुमार, संतोष कुमार  विश्वकर्मा, उदय भगत, प्रेम कुमार, अभय गुप्ता , गोलू कुमार, सानू कुमार, निरंजन झा, संदीप कुमार समेत कई लोग साथ में चल रहे हैं. मौके पर लाल बनी सिंह, भूदेव पांडेय, मनोहर हाजरा, उमेश राणा, निक्कू बरनवाल, बलराम तिवारी, रॉकी बरनवाल ,जनार्दन हाजरा ,बलराम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहें.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: राजगंज में टीवीएस लूना अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल