श्रावणी मेले का शुभारंभ

कोल्हान के प्रसिद्ध महादेवशाल में श्रावणी मेले का शुभारंभ, सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन 

बाबाधाम महादेवशाल में श्रावणी मेले का आज रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ.

By Dipali Kumari
कोल्हान के प्रसिद्ध महादेवशाल में श्रावणी मेले का शुभारंभ, सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन 

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
कोल्हान क्षेत्र के आस्था केंद्र बाबाधाम महादेवशाल में श्रावणी मेले का आज रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ. सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया. उद्घाटन होते ही पूरे मंदिर परिसर में "बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि श्रावण माह में दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है. 

श्रद्धालुओं के लिए कई  लोकल, एक्सप्रेस ट्रेन के अलावे पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, नियमित साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. साथ ही उन्होंने प्रशासन से मेले के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. विधायक जगत माझी ने कहा कि बाबाधाम महादेवशाल मेला कोल्हान की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है.  हर साल श्रावण में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करते हैं और मन्नतें मांगते हैं. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.  मेले को लेकर बाजारों में भी रौनक देखी जा रही है. 

इसे भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में आए ₹2,500, रक्षा बंधन से पहले आ सकती है एक और किस्त

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई