ट्रेन बेपटरी

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, सिल्ली रेलखंड पर हुआ हादसा 

बाबा धाम स्पेशल ट्रेन कल शनिवार देर रात सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर हादसे का शिकार हो गई.

By Dipali Kumari
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, सिल्ली रेलखंड पर हुआ हादसा 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
कानपुर से भागलपुर तक चलने वाली बाबा धाम स्पेशल ट्रेन कल शनिवार देर रात सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर हादसे का शिकार हो गई. ट्रेन संख्या 08895 श्रावणी मेला स्पेशल की इंजन से तीसरी बोगी अचानक पटरी से नीचे उतर गई. ट्रेन में यात्री सवार थे. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.

रेलवे के अनुसार ट्रेन श्रावणी मेला से यात्रियों को लेकर मधुपुर की ओर जा रही थी. रात करीब 2:30 बजे पोल संख्या 354/SA4 के पास इंजन से तीसरी बोगी, कोच नंबर SEC 64776, बेपटरी हो गई. घटना के बाद यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ और कुछ देर के लिए ट्रेन में अफरा-तफरी की स्थिति बनी. हालांकि रेलवे ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: छात्रों ने हाथ जोड़ कहा- "CM हमसे बात करें, हम नहीं करना चाहते कोई पुतला दहन या सीएम हाउस घेराव"

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई