SIR-2026: DC Ruturaj inspects polling stations; in

SIR-2026: DC ऋतुराज ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बीएलओ को समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत चल रहे एन्यूमरेशन कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-DC ऋतुराज ने मंगलवार को 23-रामगढ़ विधानसभा क्

By Vaibhaw Vikram
SIR-2026: DC ऋतुराज ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बीएलओ को समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत चल रहे एन्यूमरेशन कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-DC ऋतुराज ने मंगलवार को 23-रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान DC ने मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्र वितरण, प्रपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया, मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही जानकारी तथा अभिलेख संधारण की स्थिति का अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

इस दौरान DC ने मतदान केंद्रों पर आयोजित चुनाव पाठशाला का भी निरीक्षण किया. उन्होंने उपस्थित मतदाताओं से संवाद करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य एवं प्रक्रिया की जानकारी दी तथा सभी मतदाताओं से गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.

निरीक्षण के क्रम में DC ने बीएलओ को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान प्रत्येक मतदाता को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दें तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए. उन्होंने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पारदर्शिता, सतर्कता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने पर बल दिया.

DC के निर्देश पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा गणना प्रपत्र वितरण एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों का जायजा लिया.

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है. सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित प्रपत्र भरकर समय पर बीएलओ को उपलब्ध कराएं तथा शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में अपना सक्रिय सहयोग दें.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कल कुडू दौरा, कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल