बेटी के प्रेमी की हत्या मामले में आरोपी को बड़ा झटका, भैरव कोइरी की डिस्चार्ज याचिका खारिज

By Vaibhaw Vikram
बेटी के प्रेमी की हत्या मामले में आरोपी को बड़ा झटका, भैरव कोइरी की डिस्चार्ज याचिका खारिज

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर झारखंड हाई कोर्ट से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हत्या मामले में आरोपी भैरव कोइरी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अपर न्यायायुक्त संजीव झा की कोर्ट  ने  आरोपी भैरव कोइरी की डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया है. मामला सोनाहातू थाना कांड संख्या 08/2025 से जुड़ा है. मामले में भैरव कोइरी पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी का मृतक के साथ  कथित प्रेम संबंध को लेकर आपत्ति जताई थी. 

इसी विवाद में उसने सहयोगियों  के साथ मिलकर बेटी के कथित प्रेमी की हत्या कर दी. मृतक का शव और मोटरसाइकिल सड़क किनारे से बरामद किया गया था. आरोपी के  निशानदेही पर बरामद खून से सना बांस का डंडा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान प्रथम दृष्टया उसके खिलाफ आरोपों को पुष्ट करता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है. कोर्ट  ने याचिका खारिज करते हुए मामले में आरोप गठन का रास्ता साफ कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग के इरफान मल्लिक की प्रेरणादायक कहानी, मजदूरी से मिस्टर वर्ल्ड सिल्वर मेडल तक का सफर
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई