विशेष गहन पुनरीक्षण

तेलोडीह पंचायत सचिवालय में SIR को लेकर विशेष प्रशिक्षण, नोटिस का जवाब देना होगा अनिवार्य

जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब देना अनिवार्य होगा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
तेलोडीह पंचायत सचिवालय में SIR को लेकर विशेष प्रशिक्षण, नोटिस का जवाब देना होगा अनिवार्य

शिवांश केशू/न्यूज11  भारत 

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह के तेलोडीह पंचायत सचिवालय में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में तेलोडीह, खावा, जीतपुर और करहरबारी पंचायतों के BLO, फ्रंटलाइन वर्कर और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने SIR अभियान के दौरान सामने आ रही अनोमालिज और नोटिस से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब देना अनिवार्य होगा. साथ ही दस्तावेजों के सत्यापन, रिकॉर्ड अपडेट करने और मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया भी समझाई गई.

मौके पर तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने सभी BLO, फ्रंटलाइन वर्करों और जनप्रतिनिधियों से अभियान को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है, इसलिए घर-घर जाकर सही जानकारी जुटाने और लोगों को नोटिस का समय पर जवाब देने के लिए जागरूक करना जरूरी है. बैठक में यह भी बताया गया कि 24 अगस्त को तेलोडीह पंचायत सचिवालय में जाति, आवासीय और जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा. पंचायतवासियों से शिविर में पहुंचकर जरूरी दस्तावेज तैयार कराने की अपील की गई.

यह भी पढ़ें: यूसिल  सामुदायिक केन्द्र जादूगोड़ा में सजा आदिवासी संस्कृति का रंग, जय आदिवासी के नारों से गूंजा जादूगोड़ा

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल