State-level conclave on tribal and regional langua

रांची में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं पर राज्यस्तरीय कॉन्क्लेव, संरक्षण और संवर्धन पर मंथन

झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन को लेकर राजधानी रांची में राज्यस्तरीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. राज्य गठन के बाद पहली बार नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं पर केंद्रित इस

By Vaibhaw Vikram
रांची में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं पर राज्यस्तरीय कॉन्क्लेव, संरक्षण और संवर्धन पर मंथन

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन को लेकर राजधानी रांची में राज्यस्तरीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. राज्य गठन के बाद पहली बार नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं पर केंद्रित इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है.

यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पहल पर दीक्षांत मंडप में आयोजित किया गया, जिसमें नागपुरी, हो, कुरमाली, खड़िया, संताली, कुड़ुख़ सहित राज्य की सभी नौ मान्यता प्राप्त जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार, शिक्षाविद, शोधकर्ता और भाषा विशेषज्ञ शामिल हुए.

कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य इन भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषाओं से जोड़ने की दिशा में ठोस पहल करना है. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न भाषाओं की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और उनके विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा और परिचर्चा की गई. आयोजकों के अनुसार, इस मंथन के आधार पर एक विस्तृत दस्तावेज तैयार किया जाएगा, जिसे भविष्य में भाषा संरक्षण और नीतिगत पहल के लिए आधार बनाया जा सके.

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड का गठन केवल जल, जंगल और जमीन की अवधारणा पर ही नहीं, बल्कि यहां की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं तथा सांस्कृतिक पहचान के आधार पर भी हुआ है. ऐसे में आधुनिक दौर में अपनी मूल भाषाओं से दूर होती नई पीढ़ी को फिर से उनसे जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है. यह कॉन्क्लेव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: रांची: राज अस्पताल की जांच शुरू, सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई