झारखंड के लंबित मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, समाधान समारोह के जरिए होगा त्वरित निपटारा

By Vaibhaw Vikram
झारखंड के लंबित मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, समाधान समारोह के जरिए होगा त्वरित निपटारा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
सुप्रीम कोर्ट से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि  सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय से लंबित पड़े झारखंड से जुड़े मामलों को त्वरित निपटारे के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है. झारखंड से जुड़े मामलों को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक विशेष लोक अदालत (झारखंड में समाधान समारोह) का आयोजन किया गया है. 

इस संबंध में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना की ओर से राज्य के सभी प्रधान जिला जजों और जिला विधिक सेवा प्राधिकार को एक विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के मार्गदर्शन में इस अभियान को जल्द से जल्द  धरातल पर लाने की तैयारी तेजी से की जा रही है.

झारखंड हाईकोर्ट के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में लंबित पड़े कुल 553 मामलों की सूची विधिक सेवा प्राधिकार को सौंप दी गई है. जिसे निवास स्थान या जिलावार तरीके से बांटा गया है. ताकि पक्षकार बिना किसी असुविधा के अपने नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) कार्यालय में पहुंचकर प्री-लोक अदालत की बैठक में हिस्सा ले सकें.

यह भी पढ़ें: जनगणना कार्य से लौट रहे दो शिक्षक सड़क हादसे में घायल, रॉन्ग साइड से आ रहे बोलेरो ने मारी टक्कर
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई