JEE Advanced में झारखंड में चौथे स्थान पर रहे Swarit Ranjan, शिक्षक हृषिकेश पाण्डेय हुए सम्मानित

By Vaibhaw Vikram
JEE Advanced में झारखंड में चौथे स्थान पर रहे Swarit Ranjan, शिक्षक हृषिकेश पाण्डेय हुए सम्मानित

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू के प्रतिभाशाली छात्र स्वरित रंजन ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में झारखंड में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है. इस उपलब्धि पर झामुमो नेताओं सन्नी शुक्ला, आशुतोष विनायक और सैयद फैज़ल ने झारखंड के प्रसिद्ध शिक्षक हृषिकेश पाण्डेय को सम्मानित किया. सम्मान समारोह के दौरान सन्नी शुक्ला ने कहा कि स्वरित रंजन के साथ-साथ स्वरित पाण्डेय, अविनाश कुमार, अंशु कुमारी, रिमझिम कुमारी और सुमित यादव जैसे छात्रों ने भी पलामू का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि हृषिकेश पाण्डेय जैसे समर्पित शिक्षक ने पलामू के बच्चों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए पूरा समाज उनका आभारी है. 

इस अवसर पर आशुतोष विनायक ने कहा कि हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले छात्र और रामगढ़ जैसे छोटे क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेकंड स्कूल जैसे संस्थान छात्रों को आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, जो पलामू और झारखंड में शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है. उन्होंने सभी सफल छात्रों और सेकंड स्कूल के संस्थापक हृषिकेश पाण्डेय को बधाई दी. अपने संबोधन में हृषिकेश पाण्डेय ने कहा कि किसी शिक्षक के लिए सबसे गर्व का क्षण वह होता है जब उसके छात्र उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हैं. 

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि झारखंड का कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों को छोटा न करे या पढ़ाई न छोड़े. उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वरित रंजन जैसे छात्र अपने माता-पिता, समाज और राज्य का नाम रोशन करने के साथ-साथ लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा बनेंगे. स्वरित रंजन की इस सफलता से पलामू में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है. इस मौके पर मशहूर इंफ्लूएंसर त्रिदेव उपाध्याय, राजू दुबे सोनू सिंह सहित कई उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मालवीय नगर हादसा: कोर्ट ने आरोपी लवकेश बजाज को 4 दिन की रिमांड पर भेजा

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई