राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन व सीसीएल कथारा महाप्रबंधक के बीच वार्ता, श्रमिक नेताओ कई ज्वलंत समस्याओं से कराया अवगत

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन व सीसीएल कथारा महाप्रबंधक के बीच वार्ता, श्रमिक नेताओ कई ज्वलंत समस्याओं से कराया अवगत

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत 

बेरमो/डेस्क: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के साथ सीसीएल कथारा महाप्रबंधक एकेबी सिंह की उपस्थिति में कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द चिकित्सकों की कमी पूरी करने,सिविल के कार्यों में शिथिलता, सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं सहित अन्य मुद्दों को लेकर बैठक की गई. जिसमें जारंगडीह कोलियरी पीओ प्रवीर सेन कुमार गुप्ता, कथारा पीओ रंजीत कुमार, एएफएम राजीव रंजन, एसओसी संजय कुमार एवं यूनियन की ओर से क्षेत्रीय सचिव विलसन फ्रांसिस, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,धनेश्वर यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.

यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की कमी की वजह से फिलहाल पदस्थापित चिकित्सकों को काफी परेशानी हो रही है ऐसी स्थिति बनी रही तो रात्रि आपातकालीन सेवा चलाने में परेशानी होगी. इसी तरह मेडिकल स्टाफ की भी कमी है. सिविल का सीएमसी के तहत किए जा रहे कार्य से कामगारों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए कहा कि आवास मरम्मति कार्यों में काफी विलंब किया जाता है यहां तक कि वॉटर टैंक लीकेज हो जाय तो बदलने में महीनों लग जा रहा है. सेवानिवृत्तकर्मी जो बाहर से आकर किसी कार्य से कार्यालय का चक्कर लगाते रहते है उन्हें विशेष सुविधा बहाल कर उनके कार्यों का निपटारा कराने की बात कही गई.

इसके अलावा उत्पादन को गति देने के लिए संडे के दिन भी कार्य चलाने को कहा गया.  महाप्रबंधक ने कहा कि मुख्यालय से संवाद जारी है जल्द ही चिकित्सक की कमी दूर की जाएगी. सिविल कार्यों के लिए एक कमिटी बनाया जाएगा जो वस्तु स्थिति की जानकारी उन तक देने का कार्य करेगा अगर संवेदक अपना कार्य नहीं करेंगे तो कंपनी प्रावधान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. उत्पादन बढ़ाने के लिए रविवार के दिन कार्य कराने पर मुख्यालय से बात कर विचार किया जाएगा.

इस अवसर पर मो सनाउल्लाह, जितेन्द्र पासवान,उत्तम कुमार,मो इस्लाम,एनएन मिश्रा,मो मोईन,संतोष पांडेय, रंजीत सिंह, संतोष मंडल,मो मुस्तफा,आनंद नायक,बसंत ओझा,देवाशीष आस,राकेश कुमार,विनोद कुमार यादव,रंजीत ठठेरा,विजय कुमार,नारायण मंडल,राहुल सिंह,राजेन्द्र तिवारी,रवि डे आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद में भाजपा का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं पर फूटा आक्रोश

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल