मतदान केंद्रों का दौरा

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर पश्चिमी एवं ईचागढ़ विधानसभा के शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का किया दौरा

18 एवं 20 जुलाई को मतदाताओं के सहयोग के लिए सभी शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर लगाया जा रहा विशेष सहायता कैंप

By Ark Sahuliyar
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर पश्चिमी एवं ईचागढ़ विधानसभा के शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का किया दौरा

न्यूज़ भारत
जमशेदपुर/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देशानुसार राज्य के सभी शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 18 एवं 20 जुलाई को मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने, फॉर्म भरकर जमा करने एवं मैपिंग आदि के सहयोग हेतु विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. इस कार्यक्रय के भौतिक निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार द्वारा शनिवार को जमशेदपुर पश्चिमी , आजादनगर के मतदान क्रम संख्या 271 से 283 तक एवं इसके उपरांत ईचागढ़, कपाली के मतदान केंद्र संख्या 329 से 334 तक का भौतिक निरीक्षण किया गया.

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द अपना इन्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ को भरकर जमा कर दें. वर्तमान मतदाता सूची के सभी मतदाताओं के लिए इन्यूमरेशन फॉर्म प्रिंट किए गए है एवं बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर मतदाताओं तक इसे पहुंचाने का कार्य किया गया है. 

इन्यूमरेशन फॉर्म को भरकर एवं हस्ताक्षर कर जो मतदाता अपने बीएलओ को वापस जमा करेंगे, केवल उनका ही नाम 5 अगस्त के मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाश में प्रकाशित होगा, जिन मतदाताओं ने अपना इन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से बीएलओ को भरकर एवं हस्ताक्षर कर अभी तक नहीं जमा किया है, वे 20 जुलाई को अवश्य अपने बीएलओ को इसे भरकर एवं हस्ताक्षर कर उपलब्ध करा दें, जिससे बीएलओ द्वारा इसके डिजिटाइजेशन का कार्य ससमय पूरा किया जा सके. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित बूथ के विशेष कैंप के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं मतदाता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- जब से ख्यांग्ते जी चेयरमैन बने हैं जेपीएससी में तब से हो रही हैं अनियमितताएं - शशांक राज

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल