लोहरदगा में धुमधाम से मनाया जाएगा कुडू शिव मंदिर का वार्षिक उत्सव, भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु 

By Vaibhaw Vikram
लोहरदगा में धुमधाम से मनाया जाएगा कुडू शिव मंदिर का वार्षिक उत्सव, भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु 

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
कुडू इंदिरा गांधी चौक स्थित बिड़ला शिव मंदिर का वार्षिक उत्सव आगामी शुक्रवार, 5 जून को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित विजय पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव की शुरुआत सुबह भव्य कलश यात्रा से होगी. कलश यात्रा के पश्चात भगवान शिव का विशेष पूजन, रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. 

उन्होंने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु एवं आमजन प्रसाद ग्रहण करेंगे. उत्सव को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से वार्षिक उत्सव में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने की बात सुन भावुक हुए DC, तत्काल दिलाई आर्थिक सहायता

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई