शपथ ग्रहण समारोह

राजगंज पंचायत भवन में आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करने की शपथ ली

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
राजगंज पंचायत भवन में आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज पंचायत भवन में रविवार को आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में संगठन के नवचयनित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को विधिवत शपथ दिलाई गई.

संगठन के अध्यक्ष पद के लिए अलसा सोरेन, उपाध्यक्ष पद के लिए बिरजू सोरेन, सचिव पद के लिए सुधीर हेंब्रम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र प्रसाद हेंब्रम को नियुक्त किया गया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करने की शपथ ली.

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र हेंब्रम द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्यों के स्वागत के साथ हुई. इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अलसा सोरेन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा समाज के हित में कार्य करने का संकल्प भी दोहराया.

समारोह में संगठन के सलाहकार मनसा राम मुर्मू, समिति सदस्य रामलाल मुर्मू, शिवकुमार सोरेन, मांझी बाबा ऑल ईतुन आसड़ा के माचेत जयराम बेसरा, बहा बेसरा सहित संगठन के बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: डीएमएफटी योजना से धरकीरो-01 को मिली नई सौगात, मथुरा महतो ने किया आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई