Thefts in four locked houses in Pakur solved; four

पाकुड़ में चार बंद घरों में चोरी का खुलासा, चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार; लाखों का सामान बरामद

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों चार बंद घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पाकुड़ पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. मामले में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए चार अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को

By Vaibhaw Vikram
पाकुड़ में चार बंद घरों में चोरी का खुलासा, चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार; लाखों का सामान बरामद

न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क:
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों चार बंद घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पाकुड़ पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. मामले में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए चार अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने के आभूषण, एलईडी टीवी, लैपटॉप, यामाहा आर-15 बाइक, चाँदी कांसे के बर्तन सहित लाखों रुपये मूल्य के चोरी के सामान बरामद किए हैं.

एसपी कार्यालय पाकुड़ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 28/29 जून 2026 की रात नगर थाना क्षेत्र के चार बंद घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं. इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 159/2026, 160/2026, 139/2026, 155/2026 एवं 156/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया.

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूचना एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सभी आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान एक एलईडी टीवी लगभग 97.620 ग्राम सोने के आभूषण यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल (WB65G6370) डेल कंपनी का लैपटॉप (चार्जर सहित) कांसे के विभिन्न बर्तन

चोरी के दौरान पहना गया हरे रंग का बैग तीन पेचकस, एक प्लायर एक पुराना स्मार्टफोन बरामद किया हैं. गिरफ्तार आरोपीबाबुलाल शेख (35 वर्ष)शरीफ शेख (32 वर्ष) रईस शेख (28 वर्ष)रमजान मिर्जा (38 वर्ष) पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.चारो ने पहले बाइक से बंद घरो को राखी करते थे चोरी का घटना को अंजाम देते थे.इस सफलता में एसआईटी एवं नगर थाना की टीम की अहम भूमिका रही. पुलिस अधीक्षक ने टीम के सभी अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की दिशा में बढ़ा कदम, डीआरएम ने चयनित भूमि व रेलवे स्कूल भवन का किया निरीक्षण
 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल