चरमराती कानून-व्यवस्था

राज्य में विकास पर लगा ब्रेक, भ्रष्टाचार चरम पर और चरमराती कानून-व्यवस्था: श्वेतांक गर्ग 

भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग ने बयान जारी कर कहा कि झारखंड आज एक ऐसे नाजुक मोड़ पर खड़ा है, जहां राज्य का विकास पूरी तरह थमता हुआ नजर आ रहा है.

By Ark Sahuliyar
राज्य में विकास पर लगा ब्रेक, भ्रष्टाचार चरम पर और चरमराती कानून-व्यवस्था: श्वेतांक गर्ग 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग ने बयान जारी कर कहा कि झारखंड आज एक ऐसे नाजुक मोड़ पर खड़ा है, जहां राज्य का विकास पूरी तरह थमता हुआ नजर आ रहा है. हेमंत सोरेन सरकार के नेतृत्व में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है.खोखले वादे और झूठी उम्मीद के साथ राज्य की भोली भाली जनता को ठग कर इस सरकार ने सत्ता पाई है,आज वह उम्मीद पूरी तरह से टूट चुकी है. श्वेतांक गर्ग ने कहा कि आज राज्य के बुनियादी ढाँचे (Infrastructure), सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में कोई नया या ठोस काम नहीं दिख रहा है. विकास योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित रह गई हैं और जमीन पर उनका कोई असर नहीं है. युवाओं के लिए रोजगार के वादे सिर्फ चुनावी नारे बनकर रह गए हैं.

उन्होंने कहा कि आज आम नागरिक के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर में बिना रिश्वत दिए अपना जायज काम करवाना भी नामुमकिन सा हो गया है. ब्लॉक स्तर से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है. जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा विकास कार्यों में लगने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है.राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन चोरी, डकैती, रंगदारी और गंभीर अपराधों की खबरें आ रही हैं. बहू-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है. पुलिस प्रशासन कानून का इकबाल कायम करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है, जिससे आम जनता के मन में डर का माहौल है.झारखंड की जनता अब इस सोरेन सरकार से यह सवाल पूछ रही है कि आखिर कब तक राज्य इस अव्यवस्था की आग में झुलसता रहेगा? एक समृद्ध और खनिज संपदा से भरपूर राज्य आज सही नेतृत्व के अभाव में पिछड़ता जा रहा है.अब समय आ गया है कि जनता जागृत हो और अपनी आवाज बुलंद करे ताकि झारखंड को फिर से प्रगति के रास्ते पर लाया जा सके.

यह भी पढ़ें- झारखंड के युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार या संस्था से बड़ा है: रघुवर दास 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल