चेन छिनतई

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन छिनतई कर फरार हुए चोर 

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आज बुधवार अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार उचक्कों ने चेन छीन कर फरार हो गए.

By News11 Bharat
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन छिनतई कर फरार हुए चोर 

न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
 सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आज बुधवार अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार उचक्कों ने चेन छीन कर फरार हो गए. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है. घटना टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित भाटिया बस्ती सर्विस रोड पर नायक होटल के समीप हुई. पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पीड़िता की पहचान दिलीप सिंह की पत्नी बबिता सिंह के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, महिला आज सुबह टहलने निकली थी. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं. बाइक चला रहा युवक हाफ पैंट पहने हुए दिखाई दे रहा है.

सीसीटीवी फुटेज में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. दरअसल बाइक के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगे हुए हैं. आगे की नंबर प्लेट पर JH05CD अंकित है, जबकि पीछे की प्लेट पर JH?9883 दर्ज दिखाई दे रहा है. इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया.  घटना के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस बाइक और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि आरआईटी मोड़ और आसपास का क्षेत्र लगातार आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है. क्षेत्र के एक होटल और वहां कथित रूप से चल रही अनैतिक गतिविधियों को लेकर भी पहले से शिकायतें सामने आती रही हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस को इस पूरे इलाके में विशेष निगरानी बढ़ाने की जरूरत है. घटना को लेकर स्थानीय पार्षद मनोरमा देवी ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर में जंगली दंतैल हाथी का कहर, पटक-पटककर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई