भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस आज, श्रद्धांजलि देने समाधि स्थल पहुंचे CM-राज्यपाल समेत कई बड़े नेता 

By Vaibhaw Vikram
भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस आज, श्रद्धांजलि देने समाधि स्थल पहुंचे CM-राज्यपाल समेत कई बड़े नेता 

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि 'हर मां एक बच्चे को जन्म देती है मगर, कई युग बीतने के बाद कोई मां एक युग पुरुष को जन्म देती है.' 151 साल पहले ऐसा ही हुआ था. 151 साल पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था. उनका जन्म झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था. बिरसा मुंडा किसी परिचय के मोहताज नहीं है. हम सभी जानते हैं कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी और महान समाज सुधारक थे. आज के दिन यानी 9 जून 1900 को भगवान बिरसा मुंडा की मृत्यु रांची के जेल मोड स्थित बिरसा मुंडा जेल में हुई थी.

जहां मौजूदा समय में बिरसा मुंडा पार्क के रूप में तब्दील कर दिया गया है. वहीं मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार कोकर के समीप डिसलरी पुल के पास किया गया था. जहां आज भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल बना हुआ है. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126 वीं शहादत दिवस पर आज कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल को सजाया गया है.

वहीं भगवान बिरसा मुंडा की 126 वीं शहादत दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उसके कोकर स्थित समाधि स्थल पहुंचे हैं.  

यह भी पढ़ें: जायदा मंदिर के समीप नदी में डूबा युवक, सर्च अभियान जारी
 
संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल