संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के डाल्टनगंज स्थित प्रसिद्ध चियाँकि पहाड़ पर विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कल सावन महीने की पहली सोमवारी है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन चुका है. सावन के इस पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं.
चियाँकि की प्राकृतिक और मनोरम पहाड़ियों के बीच स्थित यह शिव मंदिर हर वर्ष सावन के महीने में अपार आस्था का केंद्र बनता है. यहाँ पलामू ही नहीं, बल्कि आसपास के दूर-दराज इलाकों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं और पूरे श्रद्धाभाव तथा सुमन के साथ बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पित करते हैं.
कल पहली सोमवारी पर मंदिर परिसर में जुटने वाली भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं. पहाड़ी चढ़ाई मार्ग से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक चुस्त-दुरुस्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, ताकि जलाभिषेक और दर्शन के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
कल तड़के से ही शिवभक्त "हर-हर महादेव" और "जय शिव शंभू" के जयकारों के साथ बाबा का जलाभिषेक शुरू करेंगे. पहली सोमवारी को लेकर पूरे डाल्टनगंज और आसपास के इलाकों में आनंद और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: चाईबासा बाईपास चौक में शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने के विवाद मामले पर कांग्रेस ने अपना पक्ष स्पष्ट किया, ग्रामसभा हो*