विशेष गहन पुनरीक्षण

भरनो में एसआईआर को लेकर बीएलओ -सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण, दावा-आपत्ति व सत्यापन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन के निष्पादन सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी गई<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भरनो में एसआईआर को लेकर बीएलओ -सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण, दावा-आपत्ति व सत्यापन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

प्रेम कुमार सिंह,न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क:- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.प्रशिक्षण की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने की.इसमें प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई.प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत प्राप्त होने वाले दावा,आपत्ति एवं नोटिसों का निष्पक्ष और समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करना सभी बीएलओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

उन्होंने निर्देश दिया कि सत्यापन कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतन बन सके.उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 भरवाना अनिवार्य है. ऐसे सभी पात्र युवाओं की पहचान कर उनका आवेदन समय पर भरवाने और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया.बीडीओ ने प्रशिक्षण में अनमैपिंग वोटरों (जिनका बूथ मैपिंग या सत्यापन लंबित है) के संबंध में भी विशेष निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया जाए और पात्र पाए जाने पर उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाए,ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे.प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर में मध्यम से प्रशिक्षण दिया गया,जबकि बीएलओ को प्रारूप प्रकाशन,दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया,दस्तावेजों की जांच,घर-घर सत्यापन, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन के निष्पादन सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी गई.

बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा.इसके बाद निर्धारित अवधि तक मतदाता अपने नाम से संबंधित दावा एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे,जिनका नियमानुसार सत्यापन कर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी.अधिकारियों ने सभी कर्मियों से निर्वाचन कार्य को पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ संपन्न करने का आह्वान किया.प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंप्यूटर ऑपरेटर मनिता कुमारी,बासुदेव रॉय, परवन लकड़ा,सुनीता कुमारी,तारिक अनवर,ब्रजेश उरांव,विकास साहू,शशि शमा खलखो,कमला देवी सहित प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: ग्राम पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से गांडेय में सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल