प्रशिक्षण कार्यक्रम

रामगढ़: महिलाओं से संबंधित कानूनों पर पियर लीडर्स एवं पारा लीगल वालंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पियर लीडर्स एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों तथा उनके संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना था.

By Dipali Kumari
रामगढ़: महिलाओं से संबंधित कानूनों पर पियर लीडर्स एवं पारा लीगल वालंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
रामगढ़ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामगढ़ मो. तौफीकुल हसन के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार के तत्वावधान में कॉन्फ्रेंस हॉल व्यवहार न्यायाल में 90 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं लड़कियों से संबंधित कानूनों, उनके विधिक अधिकारों तथा उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में पियर लीडर्स एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स (लड़कियों एवं महिलाओं) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पियर लीडर्स एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों तथा उनके संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना एवं उन्हें समाज में जरूरतमंद महिलाओं तक विधिक जानकारी एवं सहायता पहुँचाने हेतु सक्षम बनाना था.

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों एवं प्रावधानों, जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित महिलाओं एवं बालिकाओं को प्राप्त विधिक अधिकारों एवं संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई.

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को निःशुल्क विधिक सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका, पीड़ित महिलाओं के लिए उपलब्ध सहायता एवं संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई. साथ ही, महिलाओं के विरूद्ध होने वाली हिंसा, उत्पीड़न एवं भेदभाव की घटनाओ में पीड़ित को उचित विधिक सहायता एवं संबंधित प्राधिकार तक पहुँचाने में पारा लीगल वॉलंटियर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला गया.

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं सं संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं कानूनी विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रशिक्षकों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान एवं मार्गदर्शन किया गया. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ के चीफ एल.ए.डी.सी सुजित कुमार सिंह, पारा लीगल वॉलंटियर्स, पियर लीडर्स एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त विधिक जानकारी को समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं तक पहुँचाकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे तथा जरूरतमंदो को निःशुिल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल