बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र को लेकर पंचायत सचिव और ग्रामीण में हंगामा

By News11 Bharat
बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र को लेकर पंचायत सचिव और ग्रामीण में हंगामा

मनीष मंडल/न्यूज11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. चपूवाडीह पंचायत के सचिव मोहम्मद सत्तार और ग्रामीण सुखदेव दास के बीच जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में पैसे मांगने को लेकर तीखी नोंक झोंक हो गई.

ग्रामीण सुखदेव दास का आरोप है कि पंचायत सचिव हर बार जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पैसे की मांग करते है. पैसा नहीं देने पर कागजात पर हस्ताक्षर तक नहीं करते. इस वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बात से नाराज होकर सुखदेव दास प्रखंड कार्यालय पहुंचे और सचिव पर खुलकर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.
देखते ही देखते दोनों आमने सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई. प्रखंड कार्यालय में अफरा तफरी मच गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड के अन्य कर्मी और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. सभी ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

वहीं पंचायत सचिव मोहम्मद सत्तार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि पैसों के लेन देन की बात पूरी तरह बेबुनियाद है. फिलहाल इस घटना के बाद प्रखंड मुख्यालय में चर्चा का माहौल गर्म है. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़े: लोहरदगा: 30 मई को होगा इंटक यूनियन का महाधिवेशन, श्रमिकों की मांगों को लेकर किस्को में बनी रणनीति
 
संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल