चर्चित छात्रा विनय महतो हत्याकांड में नया मोड़, CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ पिता की प्रोटेस्ट याचिका पर सुनवाई

By Vaibhaw Vikram
चर्चित छात्रा विनय महतो हत्याकांड में नया मोड़, CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ पिता की प्रोटेस्ट याचिका पर सुनवाई

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
बहुत चर्चित छात्रा विनय महतो हत्याकांड मामले में मृतक छात्र के पिता मनबहल महतो द्वारा दाखिल प्रोटेस्ट याचिका पर आज (12 जून) सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान SDJM कोर्ट में मनबहल महतो की ओर से आंशिक बहस की गई. याचिका पर  विस्तृत सुनवाई कोर्ट की निर्धारित अगली  तिथि को  होगी.  सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ विनय महतो के पिता मनबहल  ने गुरुवार को प्रोटेस्ट याचिका दाखिल की. सीबीआई जांच से असंतुष्ट  होकर मनबहल महतो ने SDJM कोर्ट में प्रोटेस्ट याचिका दाखिल की है. साथ ही इस मामले में दोबारा जांच की मांग की है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, झारखंड हाई कोर्ट ने जुलाई 2022 में मामले की जांच सीबीआई को दी थी. सीबीआई ने जांच पूरी करते हुए पिछले दिनों  कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट  दाखिल की थी. सीबीआई ने अपने गहन जांच में पाया है कि विनय महतो की मौत किसी आपराधिक साजिश या दूसरे व्यक्ति द्वारा हमले किए जाने से नहीं हुई थी. बल्कि एक घटक दुर्घटना के कारण हुई थी. जिससे मृतक छात्र के परिजन को बड़ा धक्का लगा है. 

बता दे कि घटना की जांच पहले पुलिस कर रही थी. पुलिसिया जांच का संतुष्ट होकर मृतक छात्र विनय महतो के पिता बनबहल  महतो ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. छात्र विनय महतो का हत्याकांड की घटना 5 फरवरी 2016 की है.  सफायर इंटरनेशनल स्कूल परिसर में 13 साल के छात्र विनय महतो का शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया था. परिजन शुरू  से ही हत्या का मामला बताकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है. मामले में स्कूल की शिक्षक का के नाबालिक बेटे और बेटी को भी आरोपी बनाया गया था. जिन्हें साक्षी के अभाव में जुवेनाइल कोर्ट ने साल 2018 में बरी कर दिया था. वही शिक्षिका और उनके पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा  था, जो जमानत पर जेल से बाहर है.

यह भी पढ़ें: ग्रामीण SP के नेतृत्व में रांची के कई जगहों पर चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, कई गाड़ियां जप्त 
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई