Voter List Special Intensive Revision Program 2026

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026: कुल 187 वॉलेंटियर्स को टाउन हॉल में दिया गया दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में 'मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026' के सफल संचालन हेतु दो दिवसीय निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समाप

By Vaibhaw Vikram
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026: कुल 187 वॉलेंटियर्स को टाउन हॉल में दिया गया दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में 'मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026' के सफल संचालन हेतु दो दिवसीय निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को टाउन हॉल, रामगढ़ में हुआ. दिनांक 29.06.2026 को आयोजित इस विशेष सत्र में रामगढ़ प्रखंड के 121 वॉलेंटियर्स तथा दुलमी प्रखंड के 66 वॉलेंटियर्स सहित कुल 187 वॉलेंटियर्स को प्रशिक्षण देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

यह प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक सह उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से बिंदुवार प्रदान किया गया. प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक त्रुटिहीन और पारदर्शी मतदाता सूची का होना अनिवार्य है. इस पूरे कार्यक्रम में वॉलेंटियर्स ग्राउंड लेवल पर बीएलओ (BLO) के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे.

प्रशिक्षण सत्र के अंत में सभी वॉलेंटियर्स की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ ससमय कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर जिला निर्वाचन कार्यालय के कई कनिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में मतदाता सहायता स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण, दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को सहयोग देने पर जोर
 
संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल