voter-list-special-intensive-revision-sir-2026-awa

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को मिली रफ्तार, उपायुक्त व एसपी ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ल

By Vaibhaw Vikram
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को मिली रफ्तार, उपायुक्त व एसपी ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने संयुक्त रूप से दो मतदाता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाना तथा मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है. उन्होंने आमजनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की.

जागरूकता वाहनों के माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, ECINET मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के उपयोग, मतदाता हेल्पलाइन 1950 सहित निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि प्रत्येक मतदाता समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सके.

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन संबंधी जानकारी पहुंचाना तथा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: 13 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद फिरोज अंसारी की मौत, नशे में बाइक चला रहे युवकों पर कार्रवाई की मांग तेज

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल