जंगली भालू

 गुमला: कामडारा में जंगली भालू का तांडव, वृद्ध किसान पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर  

लतरा गांव में एक जंगली मादा भालू ने 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर जानलेवा हमला कर दिया.

By News11 Bharat
 गुमला: कामडारा में जंगली भालू का तांडव, वृद्ध किसान पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर  

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत  
गुमला/डेस्क:
जिले के कामडारा प्रखंड क्षेत्र के लतरा गांव में एक जंगली मादा भालू ने 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर जानलेवा हमला कर दिया. भालू के हमले में बुजुर्ग की सांस की नली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बुजुर्ग की पहचान 65 वर्ष लतरा गांव निवासी टेनसे होरो के रूप में हुई है. 

वन विभाग के फॉरेस्टर शेखर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्गअपने खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में दो बच्चों के साथ घूम रही एक जंगली मादा भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया. भालू के हमले से वृद्ध वहीं गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही फॉरेस्टर शेखर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, भालू के हमले से वृद्ध के गले की सांस नली काफी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

वन विभाग ने दी 10,000 रुपये की सहायता राशि 

घटना के बाद वन विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित राहत प्रदान की. फॉरेस्टर शेखर सिंह ने घायल वृद्ध के पुत्र को इलाज और त्वरित सहयोग के तौर पर 10,000 की तत्काल राहत राशि सौंपी. इधर इलाके में भालू की मौजूदगी की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने ग्रामीणों से शाम और तड़के अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: रांची: आज कांग्रेस करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, हरमू मैदान से शुरू होगा मार्च, रांची पुलिस अलर्ट

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल