शराब कारोबारी नवीन केडिया को विदेश जाने की मिलेगी इजाजत? 29 मई को अगली सुनवाई

By Vaibhaw Vikram
शराब कारोबारी नवीन केडिया को विदेश जाने की मिलेगी इजाजत? 29 मई को अगली सुनवाई

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
शराब घोटाला मामले को लेकर बेल पर जेल से बाहर आए शराब कारोबारी नवीन केडिया की इंग्लैंड जाने की याचिका पर आज (27 मई) एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने जवाब दाखिल करने के लिए एक बार फिर कोर्ट से  समय मांगा है. वहीं इस मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी. 

नवीन केडिया ने कोर्ट से इंग्लैंड जाने की इजाजत मांगी है. उन्होंने बेटा के ग्रेजुएशन सेरेमनी  में शामिल होने का हवाला दिया है. शराब कारोबारी नवीन केडिया ने 1 जून से 23 जुलाई तक के लिए एसीबी की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर इजाजत मांगी है. नवीन केडिया झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, एसीबी ने शराब कारोबारी नवीन केडिया को 11 मार्च को गिरफ्तार किया था. नवीन केडिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग के निवासी है. नवीन केडिया पर झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने नवीन केडिया को 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी. 

2 जनवरी को एसीबी ने वारंट जारी करने का कोर्ट से आग्रह किया था. जिसके बाद कोर्ट ने 8 जनवरी को वारंट जारी किया था. जिसके बाद 8 जनवरी को ही गोवा से नवीन केडिया को गिरफ्तार किया गया था. गोवा कोर्ट से 4 दिनों ट्रांजिट बेल मिली थी. 12 जनवरी को एसीबी के समक्ष उपस्थित होना था लेकिन फरार हो गया था. एसीबी ने नवीन केडिया को  समन जारी कर बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए थे. जिसको लेकर एसीबी ने कोर्ट से वारंट ली थी. 

शराब घोटाला मामले को लेकर एसीबी की कार्रवाई 20 मई 2025 को शुरू हुई है, जो अब भी जारी है. अब तक निलंबित IAS विनय चौबे समेत करीब दो दर्जन से अधिक को गिरफ्तार करके एसीबी जेल भेज चुकी है. लेकिन 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल नहीं होने की वजह से सर्वाधिक आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल चुकी है. 

यह भी पढ़ें: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, केशव महतो कमलेश ने BJP पर साधा निशाना
 

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई